September 18, 2026

गायघाट सब्जी मंडी और कंटाही घाट से हटाया अतिक्रमण

पटना सिटी। नगर निगम के द्वारा शनिवार को फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घाटों के निरीक्षण के बाद गायघाट में उतरने के बाद उनका सड़क मार्ग से 1, अण्णे मार्ग लौटना था। इस कारण से महात्मा गांधी सेतु के नीचे सुदर्शन पद स्थित अंबेडकर गोलंबर के पास अवैध रूप से आबाद सब्जी मंडी को हटाने का काम किया गया। यहां से अभियान को शुरू कर गायघाट गंगा तट तक अवैध रूप से रहे अतिक्रमण को हटाया गया। इसके बाद टीम कंटाही घाट मोड़ से लेकर घाट तक अवैध रूप से निर्मित चबूतरा और अन्य अवैध अतिक्रमण को हटाया। टीम में ईओ सुशील कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, सीपी सिंह, रितेश कुमार रंजन, टास्क फोर्स की टीम, मजदूर, ट्रैक्टर आदि शामिल था। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से कुल 9200 रुपया वसूल किया गया।

You may have missed