नहीं खुला फतुहा का RTPS कार्यालय, एक कर्मी पाया गया था कोरोना पॉजिटिव
फतुहा। बुधवार को पटना के फतुहा प्रखंड कार्यालय स्थित RTPS कार्यालय नहीं खुला। RTPS के एक भी स्टाफ नहीं आए। लोग अपने कामों को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे लेकिन कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहने के कारण लौट गये।
विदित हो कि बीते मंगलवार को RTPS कार्यालय का एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसने अपनी जांच पटना में कराया था। यह खबर आते ही बुधवार को इस कार्यालय का एक भी कर्मी नहीं पहुंचे। एक दो आए भी तो जानकारी होते ही बिना कार्यालय में प्रवेश किए ही वापस लौट गए। जातीय, आवासीय व अन्य कार्यों को लेकर आने वाले लोग प्रखंड कार्यालय के गेट से लौट गये। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी तथा RTPS कार्यालय को सेनेटाइज कर शुरू किया जाएगा।


