बड़ी हादसा टली : सिलेंडर लदे ट्रक में विद्युत प्रवाहित तार फंसकर क्षतिग्रस्त, मची अफरा तफरी, ट्रक जब्त
फतुहा। बुधवार की दोपहर फतुहा में सिनेमा हॉल के सामने स्टेट हाइवे पर उस समय राहगीरों व आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिलेंडर लदे ट्रक में विद्युत प्रवाहित तार फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई और तार सड़क पर जा गिरी। राहगीर तथा आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के स्थानीय कार्यालय द्वारा तत्काल लाइन काट दिया गया। यह तो संयोग था कि गैस सिलेंडर लदे ट्रक सुरक्षित रह गया तथा राहगीर भी सुरक्षित रह गए, अन्यथा एक बड़ी हादसा हो सकती थी। विद्युत प्रवाहित तार सिनेमा हॉल से लेकर कबीर मठ तक क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर पड़ी थी। इसके बाद विभाग के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा खड़ी ट्रक को जब्त कर लिया। जबकि चालक भागने में सफल हो गया।
बताया जाता है कि गैस सिलेंडर से लदा ट्रक स्टेट हाइवे के किनारे खड़ी थी। ट्रक के उपर विद्युत प्रवाहित तार लटक रहे थे। जैसे ही चालक ने ट्रक को आगे बढ़ाया तो तार ट्रक में फंस गई तथा तार क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर पड़ी। विभाग के एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रक के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है तथा विद्युत विभाग के एजेंसी द्वारा क्षतिग्रस्त तार व उपकरण को मरम्मत कराया जा रहा है। वैसे इस घटना से विभाग को करीब 50 हजार रुपये की क्षति हुई है।


