September 18, 2026

बिहार में कोरोना से 3 की मौत, 3834 लोग होम आइसोलेटेड, पटना एम्स में 18 नए मामले सामने आये

पटना/फुलवारी शरीफ। पिछले 24 घंटे में बिहार में तीन लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है। वहीं 3834 लोग होम आइसोलेटेड हैं। जबकि पटना एम्स में सोमवार को एक भी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुयी है। नए मरीजों में 18 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है।
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में कुल 101 कोरोना मरीज एडमिट हैं, जिनमें किसी भी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुयी है। वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 18 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एम्स में 8 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed