September 22, 2026

BIHAR : अब थावे तक जाएगी छपरा-टाटानगर स्पेशल ट्रेन

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 08181/08182 टाटानगर-छपरा-टाटानगर स्पेशल ट्रेन का मार्ग विस्तार थावे तक करने का निर्णय लिया गया है। 08181 टाटानगर-छपरा स्पेशल 12 अप्रैल से टाटानगर से 21.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन छपरा जंक्शन से 16.30 बजे तथा सीवान से 17.30 बजे छूटकर 18.10 बजे थावे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 08182 थावे-टाटानगर स्पेशल 14 अप्रैल से थावे से 10.10 बजे प्रस्थान कर सीवान से 11.05 बजे तथा छपरा जं. से 12.30 बजे छूटकर दूसरे दिन 06.20 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

You may have missed