September 21, 2026

PATNA : मिसेज ब्यूटी मॉम्स आफ बिहार के आडिशन में दिखा मम्मियों का जलवा

पटना। रैंप पर जब मम्मियों ने खूबसूरत परिधानों में सज-धजकर मॉडलिंग करनी शुरू की तो हर कोई बरबस देखता रह गया। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि कल तक घर का काम संभालने वाली महिलाएं आज रैंप पर इतनी बढ़िया कैटवॉक कर पूरे आत्मविश्वास से निर्यायकों के सवालों का जवाब दे सकेंगी। मौका था न्यू बूगी वूगी अकेडमी द्वारा शुक्रवार को भट्टाचार्य रोड स्थित ब्रांच में आयोजित मिसेज ब्यूटी मॉम्स आफ बिहार सीजन 2 के दूसरे आडिशन का। इस आडिशन में बिहार के कोने-कोने से शामिल हुई महिलाओं ने निर्णायकों के सामने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागी ने एक दूसरे को कड़ी प्रतिस्पर्धा देते हुए अपने हुनर का लोहा मनवाया। किसी ने सिंगिंग से तो किसी ने अपने डांसिंग के एक्स फैक्टर से जजों का दिल जीता। निर्णायकों के रूप में मौजूद सृस्टि सिंह व अनिल राज ने भी बेहतर प्रतिभाओं का चयन करते हुए दूसरे आडिशन से 10 प्रतिभागियों का चयन अगले राउंड के लिए किया। मौके पर उपस्थित कार्यक्रम संयोजक अनिल राज ने बताया कि इस आडिशन में पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर सहित बिहार के अन्य जिलों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। जल्द ही अगले आडिशन का आयोजन किया जाएगा ताकि और भी महिलाएं इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

You may have missed