September 21, 2026

PATNA : फ्रिज खरीदने आये युवक की बाईक चोरी, चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद

  • थाना से चंद कदम की दूरी पर रोजाना हो रहे हैं इस तरह के वारदात

फुलवारी शरीफ। शुक्रवार को पटना के परसा निवासी धीरज कुमार, जो कि पेशे से किराना का दुकान चलाते हैं। दुकान में रखने के लिये फ्रिज खरीदने फुलवारीशरीफ के मिल्लत कालोनी के निकट एके इंटरप्राईजेज में पहुुंचे और लगभग आधे घंटे बाद दुकान से बाहर निकलते हैं तो देखते हैं उनका बाईक होंडा साईन वहां नहीं है। आस-पड़ोस में देखा कुछ पता नहीं चला। वहीं दुकान के मालिक अमरेश कुमार ने जब तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो चोर की सारी करतूत कैमरे में कैद हो गयी थी। चोर ने कितनी आसानी से पहले फोन पर घूम घूम कर बहुत देर तक सिर्फ दिखावे के लिये बात की और मौका मिलते ही पहले अंदर लगे बाईक के लॉक को खोलने की कोशिश की लेकिन लॉक नहीं खुला, तब वह बाहर लगे होंडा साईन (जिसका नं.-बीआर01डीसी-2098) है का लॉक खोलने में कामयाब रहा और बाईक को आसानी से लेकर फुर्र हो गया।


फुलवारी थाना के करीब बाईक चोरी की घटना कोई नई बात नहीं है। यहां रोजाना दो-चार बाईक चोरी की वारदात का आवेदन लेकर लोग फुलवारी थाना पहुंचते हैं। फुलवारी शरीफ में शुक्रवार और मंगलवार को लगने वाले पेठिया बाजार में बाईक चोरी की घटना अक्सर घटती रहती है, यहां तक की महावीर कैंसर संस्थान और एम्स परिसर भी बाईक चोरों से अछूता नहीं है। वहीं थाना की पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही हैै। थाना की गश्ती गाड़ी सिर्फ वसूली में लगी रहती है। वहीं थाना प्रभारी आर रहमान का कहना है कि ज्यादातर इस तरह के चोरी की घटना को मास्क लगाकर अंजाम दिया जा रहा है, जो पुलिस के लिये बहुत बड़ी चुनौती है।

You may have missed