September 21, 2026

फतुहा : चचेरी साली से रचाया विवाह, पीड़ित पत्नी ने पति-सास के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

फतुहा। पटना के फतुहा प्रखंड अंतर्गत परशुरामपुर भिखुआ गांव में एक युवक के द्वारा शादीशुदा अपने ही चचेरी साली से विवाह कर लेने तथा पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित पत्नी ने थाने पहुंचकर अपने पति व सास के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।
पीड़ित महिला मालो देवी की माने तो उसकी शादी भिखुआ निवासी संजीत कुमार के साथ तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसी दरम्यान एक महीना पहले उसका पति अपने ही शादीशुदा चचेरी साली को भगाकर विवाह कर लिया। जब महिला ने इस शादी का विरोध किया तो उसके सास व पति ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने सास पर उसके जेवर भी छीन लेने का आरोप लगाया है। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

You may have missed