September 21, 2026

फतुहा : गेहूं के खेत में लगी आग, 30-35 हजार रुपये की क्षति का अनुमान

फतुहा। गुरुवार की दोपहर पटना के नदी थाना क्षेत्र के मोजीपुर टाल में स्थित एक गेहूं के खेत में आग लग गयी। देखते ही देखते यह आग पूरे गेहूं के खेत में फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल मोटर चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक दस कट्ठे की गेहूं जलकर राख हो गई। हालांकि एक डेढ़ घंटे के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन आशंका जताई जाती है कि किसी असमाजिक तत्व के द्वारा खेत में लगे गेहूं के फसल के बीच जलता हुआ सिगरेट फेंक दी गई है। पीड़ित किसान कृपाल टोला निवासी रणविजय राय के मुताबिक इस घटना सें करीब 30-35 हजार रुपये की क्षति हुई है।

You may have missed