अररिया में दर्दनाक हादसा- एक ही परिवार के छह मासूम भीषण अग्निकांड में जलकर मरे

अररिया।बिहार के अररिया जिले से होली के अवसर पर बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर आई है।अररिया में आग लगी कि इस घटना में छह मासूम बच्चों के झुलस कर मर जाने की सूचना है।अररिया जिले के कबैया में यह दर्दनाक हादसा हुआ है।पलासी के कबैया गांव में भूसा घर में आग लग जाने के कारण 6 बच्चे जलकर मर गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे भवसागर में भुट्टा पका रहे थे जिस के क्रम में इतना बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेज थी की बच्चों को भागने का मौका नहीं मिला। जलकर मरने वालों सभी बच्चों की उम्र 5 से 10 साल बतायी जा रही है। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर पलासी प्रखंड के कबैया गांव में भाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर लोगों से छिपकर भुट्टा पका रहे थे। इसी दौरान उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई। जिसे अचानक आग ने भीषण रूप ले लिया तथा बच्चों को घर से निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। जब तक बच्चों का शोर सुनकर लोग पहुंचते तब तक वे सभी आग में जिंदा जल चुके थे।घटना में किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर हंगामा मच गया है। इस भीषण हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। मृतकों में 5 वर्षीय अशरफ और 3 वर्षीय गुलनाज,  6 वर्षीय दिलवर, 4 वर्षीय बरकस, पांच वर्षीय बेटा अली हसन और  5 वर्षीय बेटा खुसनिहार शामिल है।

You may have missed