December 5, 2025

बाढ़ : खलिहान में रखी धान की पूंज में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, सीओ ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत के बड़हिया नदी गांव में रविवार की रात धान की पूंज से भरी खलिहान में अचानक भीषण आग लग गई। अगलगी के कारण खलिहान में रखे लाखों रुपए की धान जलकर खाक हो जाने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर पंचायत के बड़हिया नदी गांव में खलिहान में किसानों की धान की पूंज रखी हुई थी। रविवार की रात अचानक उक्त खलिहान में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने में लाख प्रयास किए गए लेकिन वे आग पर काबू पाने में असफल रहे। इसके बाद दमकल की गाड़ियां बुलाई गई तब जाकर ओ पर काबू पाया जा सका। तब तक खलिहाल में रखे धान के सारे फसल जलकर राख हो चुके थे। इस घटना में लाखों रूपये के नुकसान की संभावना जतायी जा रही है। इस घटना से कल्याणपुर पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार द्वारा अथमलगोला अंचल जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। अंचलाधिकारी ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

You may have missed