मोकामा : 5 महीने से फरार हत्या का आरोपी साथी के साथ गिरफ्तार, कर दी गई थी दो की हत्या

बाढ़। बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी को एक साथी समेत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी महेश यादव और उसका साथी राजीव यादव है। थाना अध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि कन्हाईपुर में दो व्यक्ति की हुई हत्या में आरोपित महेश यादव 5 महीने से फरार चल रहा था। इसकी तलाश पुलिस को महीनों से थी। बीते बुधवार की रात पुलिस को आरोपित महेश यादव के संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में छापा मारकर कुख्यात महेश यादव को उसके साथी के साथ धर दबोचा।
बता दें पिछले साल सितम्बर महीने में मोकामा के कन्हाईपुर में दो गुटों में आपसी भिड़त हो गई थी, जिसमें दो व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इस कांड में पुलिस को महेश यादव की तलाश थी।
