December 7, 2025

सीतामढ़ी : जमीन संबंधी विवाद में सेवानिवृत्त फौजी ने दो लोगों को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के परवाहा गोट गांव में गुरुवार की सुबह जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक सेवानिवृत्त फौजी ने दो लोगों को गोली मार दी। जख्मी सुचिंद्र मिश्र एवं मुकेश मिश्र को इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाया गया है। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह 7 बजे की है। घटना को अंजाम देने के बाद रिटायर्ड फौजी सत्येंद्र मिश्र फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी सत्येंद्र मिश्र का जमीन के बंटवारे को लेकर अपने भाई सुचिंद्र मिश्र से पूर्व से विवाद चल रहा है। दोनों भाईयों के बीच बंटवारा कर सीमांकन किया जा चुका है। गुरुवार की सुबह रिटायर्ड फौजी सत्येंद्र मिश्र उक्त बंटवारे को नहीं मानते हुए सीमांकन के लिए गाड़े गए लकड़ी के खूटे को उखाड़ने लगा। जिसका उसके भाई सुचिंद्र मिश्र ने विरोध किया। इससे बौखलाए सत्येंद्र ने अपने भाई सुचिंद्र को गोली मार दी। इस क्रम में बीच-बचाव करने गए पड़ोसी मुकेश मिश्र को भी गोली लग गई। सुचिंद्र के पेट में तथा मुकेश के हाथ में गोली लगी है।

You may have missed