September 22, 2026

पटना एम्स में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 2 नए मामले सामने

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में गुरूवार को एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 2 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में मुजफ्फरपुर की 26 वर्षीय अनुपमा की मौत हो गयी है। वहीं गुरूवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 2 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पश्चिम चंपारण, भागलपुर के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 2 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed