December 5, 2025

आम बजट देश के साथ प्रदेश को भी विकास के रास्ते पर ले जाएगा : उमेश कुशवाहा

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2021-22 के आम बजट में कृषि, युवा, स्वास्थ्य के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। अकेले स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है, जो पिछले साल से 137 प्रतिशत अधिक है। यह बजट कोरोना संकट काल के बाद आया है। इस संकट के दौर में भी केन्द्र सरकार ने सकरात्मक बजट पेश किया है। ऐसे समय में जब टैक्स वसूली में भारी दिक्कत हो रही है, इसके बाद भी आम लोगों पर बोझ नहीं बढ़ा है। यह बजट प्रदेश के विकास में गति प्रदान करने में सहायक होगी।
श्री कुशवाहा ने वित मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुये कहा कि केन्द्रीय बजट में किसान, युवाओं के प्रति ज्यादा ध्यान दिया गया है। आत्म निर्भर बिहार की योजनाओं के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट गांव, कसबा, युवा, बुजुर्ग, उद्यमी के लिए समर्पित है। साथ ही पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने भी केन्द्रीय बजट 2021-22 को सराहा है।

You may have missed