February 16, 2026

फतुहा : प्लाईवुड के दरवाजा बनाने वाली फैक्ट्री में आग, लाखों की क्षति

फतुहा। सोमवार को फतुहा के फैक्ट्री एरिया स्थित लल्लू चौक के निकट प्लाईवुड के दरवाजा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। आग लगते ही फैक्ट्री के अंदर अफरा-तफरी मच गई। कार्यरत फैक्ट्री कर्मी आग बुझाने में लग गये। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद थाने से मिनी दमकल बुलायी गयी लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद पटना सिटी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आयी, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के अंदर रखे स्क्रैप में आग लगी थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फैक्ट्री मालिक सौरभ कुमार की माने तो स्क्रैप में आग लगने से करीब तीन से चार लाख रुपये की क्षति हुई है। वहीं मालिक ने इस घटना को जांच कराने की बात कही है।

You may have missed