February 16, 2026

सीतामढ़ी : HAM के प्रदेश उपाध्यक्ष हैदर राइन का स्वागत

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के विकास में भरपूर सहयोग करूंगा। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी एवं मंत्री के सहयोग से ही सीतामढ़ी का विकास कराऊंगा। उन्हें संगठन की मजबूती की जो जिम्मेदारी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर ने दिया है, उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाउंगा। उक्त बातें हम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैदर राइन ने पत्रकारों से कहा।
बता दें हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने हैदर राइन को संगठन की मजबूती के लिये ही उपाध्यक्ष बनाया है। वे मुस्लिम समुदाय के अतिपिछड़े समाज से आते हैं। उन्होंने कहा कि वे संगठन की मजबूती के साथ-साथ सीतामढ़ी का विकास अपने अध्यक्ष एवं मंत्री के सहयोग से करेंगे। श्री हैदर सीतामढ़ी के राजबाग, पुपरी के निवासी हैं।

You may have missed