February 16, 2026

PATNA : धान खरीद नहीं होने से नाराज ग्रामीण किसानों ने किया प्रदर्शन, पैक्स अध्यक्ष ने बतायी अपनी मजबूरी

दुलहिन बाजार। मंगलवार को पटना के दुलहिन बाजार प्रखंड क्षेत्र के काब गांव में पैक्स के द्वारा धान खरीद नहीं होने से नाराज ग्रामीण किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि दुलहिन बाजार प्रखंड के काब गांव के किसानों को पैक्स के द्वारा धान की खरीद शुरू नहीं की गई है। किसान को कम मूल्यों पर बिचौलिए के हाथों धान बेचना पड़ रहा है। जिससे नाराज किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीण किसान बिट्टू कुमार व कौशल सिंह ने बताया कि चार माह कठिन मेहनत कर धान का उपज किये। हमारे गांव में चार सौ किसान रजिस्टर्ड हैं। हमलोगों ने धान बेचने के लिए आनलाइन कराने के बाद पैक्स अध्यक्ष के पास गए। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि सरकार की ओर से इस वर्ष धान खरीदारी की लक्ष्य कम निर्धारित किया गया है, जिसके कारण एक किसान से मात्र 10 क्विंटल धान ही खरीदारी की जाएगी। मौके पर कौशल सिंह, विनोद सिंह, मिथिलेश सिंह, निकेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, चंदेश्वर शर्मा, बिट्टू शर्मा, बृजेश शर्मा, मनीष कुमार, राजेंद्र सिंह के अलावे अन्य किसान मौजूद थे।
इस संबंध में काब पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि काब की कुल रकवा छह हजार एकड़ से अधिक है। जहां धान खरीद का लक्ष्य मात्र चार हजार क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह कुल उपज का मात्र 5 प्रतिशत है। ऐसी स्थिति में मैं किसका धान खरीदूं और किसका नहीं। इस समस्या के समाधान के लिए कई पदाधिकारियों के पास गुहार लगाया हूं, लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हो सका है। इस संबंध में दुलहिन बाजार प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी श्रीकांत कुमार ने बताया कि काब पैक्स अध्यक्ष के साथ इस तरह की समस्या है। जिसका निदान जल्द ही कर दिया जाएगा।

You may have missed