February 16, 2026

PATNA : पसही मुसहरी में पुलिस का छापा, पांच पुरुष व तीन महिला धंधेबाज गिरफ्तार

दर्जनों शराब भठ्ठियों को तोड़ा


फुलवारी शरीफ। जानीपुर थाना पुलिस ने पसहि मुसहरी में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर देसी शराब के चूल्हे तोड़ डाले। पुलिस टीम ने यहां से आठ धंधेबाजों को गिरफ्तार करते हुए पचास लीटर देशी दारू बरामद किया है। जानीपुर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पसहि मुसहरी से पांच पुरुष व तीन महिला धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं भारी मात्रा में शराब निर्माण सामग्री को नष्ट करते हुए 50 लीटर दारू बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों मे नमी मांझी, ज्ञानी मांझी, सूरजन मांझी, फेकन मांझी, दीपक मांझी, रेश्मी देवी, चन्द्रकुन्ती देवी एवं रूबी देवी शामिल है।

You may have missed