February 15, 2026

सीतामढ़ी पुलिस को सफलता : हत्या, लूट व फिरौती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना पुलिस और कन्हौली थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या, लूट व फिरौती का मास्टरमाइंड अपराधी शिवनंदन बैठा को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक देसी कट्टा, दो गोली बरामद किया गया है। बताते चले कि गिरफ्तार अपराधी शिवनंदन बैठा पूर्व से ही जिले में अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा करता था। लूट, फिरौती और हत्या का उस पर कुल 9 मामले दर्ज हैं।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार अपराधी को गिरफ्त में लेने को लेकर एक पुलिस टीम का गठन किया गया था, जो लगातार उससे गिरफ्त में लेने के लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के रामनगर के पास कोई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित अभियान चलाई और गिरफ्त में लेने के लिए घेराबंदी की, हालांकि इसकी भनक अपराधी को भी मिल गई और वह भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस की मजबूत घेराबंदी से वह बच नहीं सका। इधर इस पूरे मामले में सीतामढ़ी सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर जिले में रंगदारी, फिरौती और हत्या सहित अवैध धंधा चलाने का मामला दर्ज है।

You may have missed