February 15, 2026

राजग की बैठक आज,नीतीश चुने जा सकते हैं नेता,कल ले सकते हैं शपथ

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आने के उपरांत अब प्रदेश में सरकार गठन की कवायद को लेकर आज राजग की बैठक सीएम नीतीश कुमार के आवास में दोपहर होनी है।बैठक में भाजपा की ओर से भाग लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंच रहे हैं।इस बैठक में भाजपा के दोनों बड़े नेता के साथ सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य मिलकर सरकार गठन के प्रावधानों पर चर्चा करेंगे।जानकारी के मुताबिक राजग के विधायक दल के नेता का चयन भी उसी बैठक में तय होना है।अभी तक चल रहे प्रक्रिया के अनुसार सीएम नीतीश कुमार ही राजद विधायक दल के नेता होंगे। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी।राजनीतिक समीक्षकों के मुताबिक अब देखना यह है कि उपमुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिलने वाली है।अभी तक तो भाजपा के सुशील मोदी ही नीतीश कुमार के साथ बेहतर ट्यूनिंग स्थापित करते हुए उप मुख्यमंत्री रहे हैं।मगर इस बार भाजपा संभवतः उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसी अन्य को बैठा दें।वैसे चर्चा में भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर चौपाल का नाम बना हुआ है।इधर 4 सीटों वाले हम के जीतन राम मांझी तथा वीआईपी के मुकेश सहनी भी नीतीश सरकार में अपनी भूमिकाओं को लेकर बड़े मंसूबे पाले हुए हैं।अब सीएम नीतीश को तय करना होगा कि उन्हें अपने सरकार की प्रारूप किस प्रकार बनाना है।आज आहूत बैठक में सरकार गठन को लेकर सब कुछ तय किया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक के बाद राजग के नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और विधायकों के समर्थन की सूची राज्यपाल को सौंपेंगे।लग रहे कयासों के मुताबिक कल 16 नवंबर को नीतीश कुमार पुनः मुख्यमंत्री पद का शपथ ले सकते हैं।

You may have missed