February 15, 2026

चुनाव आयोग ने की कार्रवाई,हटा दिए गए मुंगेर के डीएम-एसपी,आज भी शहर में हुआ बवाल

मुंगेर। इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है।मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और पुलिस कप्तान लिपि सिंह को हटा दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की गया है।मुंगेर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान युवकों पर लाठीचार्ज और गोली कांड में युवक की मौत के मामले में इनके ऊपर यह बड़ी करवाई की गई है। इसके पूर्व कल मतदान संपन्न होने के बाद मुंगेर गोलीकांड को लेकर जिले में जबरदस्त जनाक्रोश उमड़ गया। आक्रोशित लोगों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हमला बोल दिया।वही पूरब सराय थाने में आग लगा देने की भी सूचना है।आक्रोशित लोगों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई पुलिसिया दमनकारी कार्रवाई का जमकर विरोध किया।विगत 48 घंटों से अपने आक्रोश को मन में दबाए मुंगेर वासी आज अचानक से सड़कों पर उतर कर जिला प्रशासन के खिलाफ बाल काटने लगे।मुंगेर में मूर्ति विसर्जन की घटना को लेकर आज फिर बवाल हुआ है।

You may have missed