February 15, 2026

दीघा विधानसभा से अनिल पासवान ने भरा पर्चा, मांगा जनता से आशीर्वाद

पटना। लोजपा-सेक्यूलर के दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के घोषित उम्मीदवार एवं युवा लोजपा-से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने शुक्रवार को अपना नामाकंन-पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी पटना सदर के समक्ष दाखिल किया।
श्री पासवान अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय गये और नामाकंन-पत्र दाखिल किया। श्री पासवान के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान और प्रभारी नंदकिशोर यादव नामाकंन करते समय निर्वाचन पदाधिकारी के कक्ष में प्रस्तावक के रूप में उपस्थित थे। नामाकंन के बाद उपस्थित लोगों ने श्री पासवान को फूल-माला से लाद दिया और जमकर जिन्दाबाद के नारे लगाएं। नामांकन करने के बाद श्री पासवान गाड़ियों के काफिला के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और जनता से आशीर्वाद मांगा।

You may have missed