February 15, 2026

चाईबासा कोषागार मामले में लालू यादव को मिली जमानत,राजद के लिए अच्छी खबर

रांची।चारा घोटाला के चाईबासा कोषागार निकासी मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल गई है।झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा इस मामले में राजद अध्यक्ष लालू यादव को जमानत दी गई हैं।मगर दुमका कोषागार निकासी मामले में सुनवाई 9 नवंबर को है उसके बाद ही लालू यादव जेल से बाहर निकल सकते हैं।लालू प्रसाद के अधिवक्ता ने बताया कि 2 लाख के निजी मुचलके पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जमानत दी गई है। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में राजद अध्यक्ष लालू यादव विगत 30 महीनों से रांची जेल में बंद है।सीबीआई के वकील के द्वारा लालू यादव को जमानत दिए जाने की अर्जी का जमकर विरोध हुआ। मगर कोर्ट ने लालू प्रसाद की जमानत याचिका मंजूर कर ली।बताया जाता है कि दुमका कोषागार मामले में सुनवाई आगामी 9 नवंबर को है।तब तक राजद सुप्रीमो की उस केस में भी आधी सजा पूरी हो जाएगी।ऐसे में 9 नवंबर के बाद राजद सुप्रीमो के जेल से बाहर आने के पूरे आसार हैं। जानकारी के मुताबिक लालू यादव के अधिवक्ता ने जमानत के लिए राजद सुप्रीमो के मेडिकल ग्राउंड को कोर्ट के समक्ष रखा कोर्ट को बताया गया कि लालू यादव कई बीमारियों से ग्रसित हैं। तथा इलाज के लिए उन्हें जमानत मिलना चाहिए।इतना ही नहीं राजद अध्यक्ष लालू यादव कोर्ट के द्वारा दी गई सजा की अवधि अवधि कस्टडी के रूप में पूरी कर चुके हैं।जिनके आधार पर उन्हें जमानत दिया गया है।

You may have missed