बिहार चुनाव : लोजपा ने जारी की 42 सीटों की पहली सूची, स्वर्ण एवं दलित सेना का है बोलबाला
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। एनडीए से अलग होकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रही लोजपा ने प्रथम चरण में 42 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करने के साथ ही प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बुधवार की देर रात अस्पताल से आकर चिराग पासवान ने प्रत्याशियों के नामों पर अपनी मुहर लगाया है।
लोजपा ने प्रथम चरण के प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें सवर्ण और दलित सेना का बोलबाला है। 42 प्रत्याशियों में से 9 महिलाओं को लोजपा ने टिकट दिया है। वहीं जारी लिस्ट में पार्टी के अधिकांश ज़िला अध्यक्ष शामिल हैं। यही नहीं चिराग पासवान भाजपा-जेडीयू के भी कई बड़े नेताओं को टिकट दिया है।


बता दें लोजपा एनडीए से अलग होकर बिहार विधानसभा चुनाव में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। चिराग पासवान ने पिछले दिनों कहा था कि लोजपा जदयू को समर्थन नहीं देगी, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन यथावत रहेगी। हालांकि लोगों के बीच लोजपा और भाजपा गठबंधन को लेकर चल रहे कंफ्यूजन को दूर करते हुए भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि लोजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या वरिष्ठ नेताओं के तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। यही नहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि जो पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करेगी, वहीं एनडीए का हिस्सा होगी।

