राजद ने 15 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, देखें सूची
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होना है जबकि नामांकन की प्रक्रिया जारी है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग का नाम लास्ट लगने के बाद राजद ने अपने 15 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं और उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू भी कर दिया है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा राजद ने नहीं की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राजद ने इस बार रेपिस्ट नेता की पत्नी को टिकट दिया है। वहीं तीन नेताओं के बेटो को भी टिकट देकर उपकृत किया है। लालू यादव के करीबी रहे राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी को शाहपुर से चुनावी मैदान में फिर से उतारा गया है। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी इस बार अपने बेटे के लिए सेटिंग कर ली है। जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को रामगढ़ सीट से टिकट दिया गया है। वहीं नाबालिग लड़की से रेप मामले में सजायाफ्ता और जेल में बंद राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को नवादा से टिकट दिया गया है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेत्री कांति सिंह ने अपने बेटे को टिकट दिलाने में सफल हो गई हैं। ओबरा विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे ऋषि सिंह को टिकट दिया गया है।

देखें प्रत्याशियों की सूची


