big breaking-तेजस्वी-तेजप्रताप पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज,पूर्णिया के राजद नेता की आज हुई थी हत्या
पटना।चुनाव के पूर्व राजद के सीएम फेस तेजस्वी यादव तथा उनके भाई तेजप्रताप यादव के विरुद्ध हत्या के एफआईआर दर्ज कराया गया है।राजद अध्यक्ष लालू यादव के दोनों पुत्र समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है।इस मामले में राजद के अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार और राजद नेता कालो पासवान का भी नाम शामिल है, इनके खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।मामला पूर्णिया में राजद नेता और अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ट के पूर्व सचिव शक्ति मालिक हत्याकांड से जुड़ा है। तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और राजद नेता कालो पासवान समेत 6 लोगों के खिलाफ पूर्णिया के केहट थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। इन सभी के खिलाफ हत्या के षड्यंत्र रचने तथा हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है। पूर्णिया में राजद के अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व सचिव शक्ति मालिक हत्या मामले में परिवार के फर्द बयान पर तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु, अररिया के राजद नेता कालो पासवान समेत 6 लोगों पर षड़यंत्र के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया गया है।

पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने एफआईआर दर्द करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि पूर्णिया के केहट थाने में केस संख्या 541/20 दर्ज कराया गया है। गौरतलब है कि मामले में तब बड़ा खुलासा हुआ है जब शक्ति मलिक ने पहले जारी वीडियो में तेजस्वी यादव पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था।29 सितंबर को जारी वीडियो के 30वें सेकंड में शक्ति ने कहा था कि तेजस्वी यादव ने जान से मारने की धमकी दी थी।
मृतक नेता शक्ति मलिक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खुद की राजनैतिक हत्या होने की शंका जाता रहे हैं।इस 18 सेकंड के वीडियो में वो सीधे कहते हैं कि कालो पासवान उसे मारने चाहते हैं।अगर उसे कुछ हुआ तो इसके ज़िम्मेदार कालो पासवान होंगे।वीडियो में ये भी कह रहे हैं कि उसकी (शक्ति मलिक की) कभी भी राजनैतिक हत्या हो सकती है।amritvarshanews.in उक्त वीडियो के सत्यता के बारे में कोई पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो जांच का पहलू है।
बताया जाता है कि पुलिस को शक्ति मलिक का एक कॉल रिकॉर्डिंग भी हाथ लगा है जिसमें रानीगंज अररिया के राजद नेता कालो पासवान से बात चीत हुई है।इस रिकॉर्डिंग में शक्ति कालो पासवान से कह रहे हैं कि वो खुद भी अपना काम करें और उसे भी करने दें।बार-बार मारने की बात न करें।उधर दूसरी तरफ से आवाज़ आरही है कि तुम जहां मिलोगे कुछ भी हो सकता है। इस ऑडियो में मारने का ज़िक्र भी है। इस संबंध में पूर्णिया एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है एफ आई आर दर्ज करने के बाद अब पुलिस के हाथ लगे वीडियो तथा ऑडियो की समुचित जांच करायी जाएगी।

