कृषि बिल को लेकर तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला,राजद करेगा आंदोलन
पटना।केंद्र सरकार के द्वारा पारित कृषि बिल को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र के मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कृषि बिल किसानों पर अत्याचार है।उन्होंने कहा कि राजद इस कृषि बिल को रोकने के लिए पूरे बिहार में जन आंदोलन छेड़ेगा।उन्होंने कहा कि यह कृषि बिल देश के किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर देगी।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करते हुए इस बिल को पास कराया गया है।राज्यसभा में सरकार ने नाजायज तरीके से बिल को पास करवाया है।जबकि अधिकांश विपक्ष के सदस्य चाहते थे कि इस बिल पर वोटिंग हो।उन्होंने कहा कि जिस हड़बड़ी में किसान बिल पास करवाया गया है।इससे स्पष्ट होता है कि इसमें कुछ बड़ी गड़बड़ी है।उन्होंने कहा कि सरकार को किसान की शान तथा किसान की जान की रत्ती भर भी परवाह नहीं है।उन्होंने कहा कि किसानों को बर्बाद करने वाले इस कृषि बिल के खिलाफ राजद चुप नहीं बैठेगा।उन्होंने कहा कि आगामी 24 सितंबर से राजद के द्वारा इस कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार कॉर्पोरेट कंपनियों के लाभ को ध्यान में रखते हुए इस बिल को लाई है।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित को पूरी तरह से अनदेखी करते हुए किसानों को बड़ी कंपनियों का गुलाम बनाना चाहती है।लेकिन राजद किसान के समस्याओं को लेकर तथा इस बिल के खिलाफ लगातार आंदोलनरत रहेगा।


