तेजस्वी का नीतीश पर पलटवार : कहा- मुख्यमंत्री पर उम्र का असर और हार का डर साफ झलक रहा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को नगर विकास, ग्रामीण विकास व श्रम संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास के दौरान बिना नाम लिए लालू परिवार पर करारा तंज कसा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश पर पलटवार किया। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर और हार का डर साफ झलक रहा है।
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री जी पर उम्र का असर और हार का डर साफ झलक रहा है। पर्यावरणविद् बनने से पहले ये बताये उन्होंने 24500 करोड़ की जल-जीवन-हरियाली सह लूट योजना 15 वर्ष पहले शुरू क्यों नहीं की? 15 वर्ष में आपकी मेहनत से गंदगी के मामले में बिहार के 6 शहर देश के टॉप-10 में हैं।

You may have missed