खबरें फतुहा की : चला रोको टोको अभियान, जालसाजों ने 40 हजार रुपये उड़ाए

नगर निकाय ने चलाया रोको टोको अभियान
फतुहा। बुधवार को नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में शहर के अंदर रोको टोको अभियान चलाया गया। अभियान के तहत उन्होंने बिना मास्क वाले को रोक कर मास्क लगाने की अनिवार्यता बतायी तथा 50 रुपए का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने 37 लोगों को थाने के पास रोक कर बिना मास्क के लिए हजारों रुपये का जुमार्ना वसूला। उनके अनुसार भले ही कोरोना संक्रमण का रिकवर रेट बढा है लेकिन दुबारा प्रकोप बढ़ने की आशंका से लोगों को सचेत व जागरुक करना जरुरी है।

एटीएम का प्रयोग कर जालसाजों ने 40 हजार रुपये उड़ाए
फतुहा। बीते दो दिन में जालसाजों ने एक खाताधारक के खाते से एटीएम का प्रयोग कर 40 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित खाताधारक को इस बात की जानकारी तब हुई जब वह मोटी रकम निकालने के लिए चौराहा स्थित एक्सिस बैंक पहुंचा। बैंक अधिकारियों द्वारा बताया गया कि खाते से चालीस हजार रुपये एटीएम को क्लोन कर कच्ची दरगाह स्थित एक एटीएम केन्द्र से निकाला गया है। इस संदर्भ में बदहवास पीड़ित मोजीपुर निवासी राजन कुमार ने थाने को सूचना दी है, हालांकि अभी इस मामले में अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।

You may have missed