September 15, 2026

PATNA : कार से कर रहे थे शराब की डिलेवरी, सौ बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्त में

फतुहा। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात पटना पुलिस ने महारानी चौक के निकट से सौ बोतल विदेशी शराब के साथ कार में सवार दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। ये धंधेबाज कार में शराब को रखकर शराब की डिलेवरी देने निकले थे। पकड़े जाने से पहले धंधेबाज दो जगह पर शराब की डिलेवरी दे चुके थे तथा तीसरे डिलेवरी देने ही वाले थे कि पुलिस के गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने धंधेबाजों की स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है। साथ ही दो जगहों से डिलेवरी के बाद मिले रकम करीब 20 हजार रुपये को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार धंधेबाज कच्ची दरगाह के भूषण कुमार तथा सुकुलपुर गांव के अंकित कुमार बताए जाते है।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार, दोनों धंधेबाज अपनी सफेद रंग की कार में विदेशी शराब की 400 बोतल रखकर सबसे पहले कच्ची दरगाह से बैकटपुर पहुंचे तथा वहां दो सौ बोतल डिलेवरी देकर व पैसे की भुगतान पाकर महारानी चौक पहुंचे। वहां भी उन दोनों ने एक शराब धंधेबाज को सौ बोतल शराब की डिलेवरी दी। इसके बाद वे दोनों शेष बचे शराब की बोतल को आगे डिलेवरी देने के लिए बढ़े तो पुलिस ने उसे घेर लिया और कार व शराब को जब्त करते हुए दोनों धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।

You may have missed