February 20, 2026

रामविलास से मिलने पहुंचे चिराग,जदयू के खिलाफ उम्मीदवार दे सकती है लोजपा, बैठक में बड़े फैसले की उम्मीद

नई दिल्ली।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए में बने रहने को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।आज लोजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक दिल्ली में आयोजित है।जिसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से मिलने अस्पताल पहुंचे हुए हैं।संसदीय बोर्ड के बैठक आरंभ होने से पूर्व अपने पिता रामविलास पासवान से मिलने जाना। संभवतः इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि इस बैठक में चिराग पासवान बड़ा फैसला ले सकते हैं।गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबियत कुछ दिनों पूर्व बिगड़ गई थी।इसके बाद अस्पताल में भर्ती हुए।बैठक से पूर्व चिराग पासवान अपने पिता से मुलाकात करने पहुंचे हुए हैं।पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोजपा 2005 के नवंबर वाले विधानसभा चुनाव के तर्ज पर बिहार में उतरने के मूड में है।मतलब भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ लोजपा प्रत्याशी नहीं देगी,भाजपा के साथ गठबंधन बरकरार रहेगा।मगर जदयू के खिलाफ लोजपा के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। हालांकि लोजपा के इस प्लान ऑफ एक्शन को लेकर भाजपा का क्या स्टैंड रहेगा,यह भी देखने लायक होगा। ज्ञात हो कि कल पुनः पत्र लिखकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दलित हत्या के एवज में नौकरी वाले घोषणा को लेकर घेरा था।इधर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जदयू पर हमलावर रहे हैं। ठीक इसके विपरीत जदयू की ओर से हम सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लोजपा के खिलाफ कमान संभाल ली है।

You may have missed