सासाराम में अपराधियों का तांडव-पिता की हत्या,फायरिंग में पुत्र समेत एक अन्य व्यक्ति घायल
पटना।प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला कायम है।अपराधियों के द्वारा नित्य दिन विभिन्न जिलों में संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।आज प्रदेश के सासाराम जिले में अपराधियों ने बड़ा खूनी खेल खेलते हुए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।वहीं उसके पुत्र समेत दो लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक सासाराम के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर अपराधियों ने कमला सिंह नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।इस दौरान अपराधियों द्वारा किए गए फायरिंग में कमला सिंह के पुत्र संजय सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति भी बुरी तरह से घायल है। दोनों घायलों का इलाज बिक्रमगंज के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच गई।पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दिया है।इस घटना से पूरे जिले में भय तथा तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।वही इस मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सासाराम पुलिस जी जान से जुट गयी है।


