सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण का जांच करेगी सीबीआई,मच गया हड़कंप
नई-दिल्ली।बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामने आ गया है।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक अब सीबीआई इस मामले की जांच करेगी।सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ऐसे मामले से जुड़े आरोपों के बीच हड़कंप गया है।सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुशांत सिंह राजपूत के चाहनेवालों के पक्ष में दिया है और सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए यह माना कि मुंबई पुलिस ने इस केस में जांच नहीं की है बल्कि केवल इन्क्वायरी की है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस केस जुड़े हर मामले को अब सीबीआई ही देखेगी।बता दें कि कोर्ट ने इस सुनवाई में 35 पन्नों का जजमेंट दिया है और पटना में दर्ज एफआईआर को SC ने सही पाया है। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार जांच की सिफारिश करने में सक्षम है। पटना कोर्ट की एफआईआर को कोर्ट ने सही पाया है। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार जांच की सिफारिश करने में सक्षम है। कोर्ट ने माना है कि मुंबई पुलिस ने जांच नहीं की। कोर्ट ने कहा है कि मुंबई पुलिस ने सुशांत केस में जांच नहीं की है, बल्कि इस मामले में बस इन्क्वायरी की। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि आगे कोई भी एफआईआर इस मामले में दर्ज हुई तो सीबीआई देखेगी।इस फैसले के आते ही सुशांत की बहन श्वेता कार्ति सिंह ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है और लिखा- फाइनली सुशांत केस की सीबीआई करेगी जांच।महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि वह भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की राह देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ जाने के बाद हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे। ‘


