September 16, 2026

PATNA : पुलिस ने दबिश बढायी तो आरोपी किशोरी को सड़क पर छोड़कर भागे

फतुहा। रविवार की रात्रि नदी थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक किशोरी को बरामद किया है। बरामद करने के बाद नदी थाना पुलिस ने किशोरी को फतुहा थाना को सौंप दिया। बताया जाता है कि किशोरी कुछ दिन पहले अपने ननिहाल में आई हुई थी। एक दिन पहले किशोरी बाजार से लापता हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों के उपर दबिश बढायी तथा किशोरी की बरामदगी के लिए तलाशी अभियान चलाया तो आरोपी किशोरी को नदी थाना क्षेत्र के कृपाल टोला में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष के अनुसार किशोरी सकुशल है तथा न्यायालय में उसका 164 का बयान कराया जाएगा।

You may have missed