December 10, 2025

पूर्व पीएम राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने की खुदकुशी की कोशिश

CENTRAL DESK :  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी, जो वेल्लोर जेल में बंद है जहां उसने पिछली रात कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस बारे में जानकारी नलिनी के वकील पुगलेंती ने दी।
नलिनी के वकील पुगलेंती ने के मुताबिक, जेल में नलिनी और एक कैदी के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था। नलिनी का जिससे झगड़ा हुआ था, वह भी उम्र कैद की सजा में बंद है। उस कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की, जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वकील ने कहा कि नलिनी ने ऐसी कोशिश पहले कभी नहीं की, इसलिए इसकी असली वजह जानने की कोशिश हो रही है। पुगलेंती ने कहा कि नलिनी का पति मुरुगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल में बंद है। उसने आग्रह किया है कि नलिनी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट किया जाए। वकील पुगलेंती ने कहा कि मुरुगन की इस मांग को कोर्ट में उठाया जाएगा।
बता दें राजीव की हत्या की दोषी नलिनी पिछले 29 सालों से जेल में बंद है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे वक्त तक कैद काट रही महिला है। वह एलटीटीई के लिए काम करने वाले मुरुगन श्रीहरण की करीबी सहयोगी थी। दोनों ने शादी कर ली थी। जब नलिनी को गिरफ्तार किया गया तब वह दो महीने की गर्भवती थी। जेल में ही उसने एक बेटी को जन्म दिया। वहीं लड़की अरिथ्रा अब लंदन में डॉक्टर है। चेन्नई में जन्मी नलिनी ने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की थी और श्रीहरण के उसकी जिंदगी में आने से पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।

You may have missed