पीएमसीएच में लड़की से बलात्कार, बाढ़ स्टेशन पर लावारिश हालत में मिली थी पीड़िता

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के पीएमसीएच हॉस्पिटल की है। जहां दुष्कर्म की घटना घटित हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते 8 जुलाई को पीड़ित लड़की पटना जिला के बाढ़ स्टेशन पर लावारिश हालत में मिली थी। लड़की की उम्र 15 साल है। जिसे चाइल्ड केयर होम में रखा गया था। चाइल्ड होम से पीड़िता को इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया था। जिसके साथ रेप जैसी घिनौनी अपराध को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं लड़की के बयान पर पुलिस ने फिलहाल सुरक्षा में तैनात गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में महिला थाना और पीरबहोर थाना की टीम संयुक्त रूप से जांच कर रही है।
