December 8, 2025

भाजपा ने मनाई आपातकाल की 45वीं बरसी, कहा- आपातकाल से हुई लोकतंत्र की हत्या

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय की अध्यक्षता में स्थानीय रानी तालाब स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को “आपातकाल लोकतंत्र की हत्या” विषयक गोष्ठी सह आपातकाल सेनानी का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रो. विजय कुमार, प्रकाश चंद्र गुप्ता एवं हरिवंश मणि सिंह का रोहित पांडेय के द्वारा अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में प्रो. विजय कुमार ने कहा कि देश के इतिहास में आज की तारीख यानी 25 जून एक विवादास्पद फैसले के लिए याद किया जाता है।
गौरतलब हो कि आज ही के दिन 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे दुखद अध्याय माना जाता है और आज आपातकाल के ऐलान की 45वीं बरसी है। 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई और 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक यानी 21 महीने की अवधि तक आपातकाल जारी रहा।
मौके पर भागलपुर भाजपा के पालक हरिवंश मणि सिंह, प्रकाश चंद्र गुप्ता, पूर्व भागलपुर विधान सभा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ.प्रीति शेखर आदि ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। मंच संचालन जिला मंत्री मनीष दास ने की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन रौशन सिंह ने की। इस अवसर पर भागलपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, महामंत्री अभिनव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, जिला मंत्री उमाशंकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस मंडल समेत दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may have missed