September 28, 2026

नेपाल और पाक को सबक सिखलाने की जरूरत : राजेपी

पटना। शुक्रवार को राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी (राजेपी ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नेपाल से हमारी मित्रता और बेटी-रोटी का संबंध है लेकिन चाईना के उकसाने पर जिस प्रकार भारतीय नागरिकों पर गोलीबारी किया गया, इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हम अपने पार्टी की ओर से मांग करते हैं कि नेपाल और पाकिस्तान को भी सबक सिखलाने का काम करें और हमारे भारतीय सैनिकों को भी छूट दें, क्योंकि जुल्म सहना जुल्म करने से अधिक अपराध की श्रेणी में रखा जाता है। इस मौके पर चुनाव प्रभारी संतोष कुमार सिंह, रवि शेक मालाकार, लक्ष्मी देवी, रामनंदन सहनी, बिंदु सहनी, रामजी पासवान, रामसेवक बिंद इत्यादि लोग उपस्थित थे।

You may have missed