January 24, 2026

दीघा गंगा घाट पर विसर्जित की गईं बॉलीवुड अभिनेता सुशांत की अस्थियां

पटना। बिहार के बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में रविवार को सुसाइड कर लिया था। सोमवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। सुशांत सिंह राजपूत की अंत्येष्टि के बाद गुरुवार को पटना के दीघा गंगा घाट पर उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं। इसी घाट पर सुशांत की मां की भी अस्थियां विसर्जित की गईं थीं। सुशांत का श्राद्धकर्म राजीवनगर स्थित आवास पर ही होगा। स्वजनों के अनुसार, पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोगों व नाते-रिश्तेदारों के आने के बाद श्राद्धकर्म संपन्न होगा।
विदित हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। सोमवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। पटना से मुंबई पहुंचे पिता केके सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसके बाद बुधवार को पिता व अन्य स्वजन अस्थि कलश के साथ पटना पहुंचे। फिर गुरुवार को अस्थि विसर्जन किया गया। अस्थि विसजर्न सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और रानी सिंह ने किया। पिता केके सिह भी उनके साथ में थे।

You may have missed