December 8, 2025

पूर्व विधान पार्षद जावेद इकबाल अंसारी ने जदयू थोड़ा,राजद में शामिल होने का ऐलान

पटना।आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में राजनीतिक दलों के बीच शह तथा मात का दौर आरंभ हो चुका है।जदयू के पूर्व विधान पार्षद जावेद इकबाल अंसारी ने आज पार्टी छोड़कर राजद का दामन थामने का घोषणा कर दिया।पूर्व विधान पार्षद जावेद इकबाल अंसारी ने पार्टी छोड़ते हुए कहा कि वह जल्द ही राजद में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी राजद से अलग नहीं रहे हैं।उन्होंने कहा कि राजद के आंगन में ही उनका जन्म हुआ था।वहीं पर उन्होंने राजनीति सीखी।उन्होंने कहा कि गलती से वह कुछ दिनों के लिए जदयू में चले गए थे।पार्टी छोड़ते वक्त जदयू के पूर्व विधान पार्षद जावेद इकबाल अंसारी ने कहा कि जदयू के अंदर कोई नीति और को सिद्धांत नहीं है।आरएसएस के साथ चलने वाली पार्टी है।उन्होंने कहा की जदयू अपने राजनीतिक स्टैंड पर कायम नहीं रह पाती है।इन्हीं कारणों के चलते वे राजद को ज्वाइन कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि उनका मन सदा से राजद के साथ ही रहा है।विदित हो कि गत 8 फरवरी को पूर्व विधान पार्षद जावेद इकबाल अंसारी ने लालू प्रसाद से आशीर्वाद भी ले लिया था। जावेद इकबाल अंसारी 2014 में राजद से टूटकर अन्य नेताओं के साथ जदयू में चले गए थे।

You may have missed