भाजपा के वर्चुअल रैली के खिलाफ युवा कांग्रेस ने उड़ाए काले गुब्बारे,राज्य भर में किया विरोध
पटना।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज भाजपा के गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली के विरोध में राजनीतिक बिगुल फूंका।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल के नेतृत्व तथा आवाहन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में काले रंग के गुब्बारे उड़ाकर भाजपा के संवेदनहीनता के खिलाफ एलान-ए-जंग किया।प्रदेश युवा अध्यक्ष गुंजन पटेल के नेतृत्व में पटना के सदाकत आश्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे उड़ाए।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने कहा कि भाजपा मजदूरों की हत्यारी है।ज्योति और सुनीता के आंसू को पोछने और दर्द बांटने के बजाय भाजपा द्वारा चुनावी रैली करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।प्रदेश युवा अध्यक्ष गुंजन पटेल ने कहा है कि इस महामारी में सर्वाधिक कष्ट बिहार के प्रवासी श्रमिकों को पहुंचा है। लेकिन भाजपा ने उन्हें सड़कों पर लाकर भगवान भरोसे छोड़ दिया।उन्होंने कहा कि अगर गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत है और सच में मजदूरों की हितैषी हैं।तो उन मजदूरों के बीच जाकर दिखाएं।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इस डबल इंजन वाली सरकार का चैन खींचने का मन बना लिया है और यह वर्चुअल रैली भी अब उन्हें नहीं बचा पाएगी।इस मौके पर कांग्रेस के युवा प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया पर भी जमकर अभियान चलाया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोहित, श्री कृष्ण हरि,मुकुल यादव,बिट्टू यादव,मुदस्सिर सम्स,सरफराज सहित कई युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


