कैमूर-मंदिर में पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला,एक वृद्ध की मौत,25 अन्य घायल

सासाराम।कोरोना महा आपदा के खतरों के बीच प्रदेश के कैमूर जिला में मधुमक्खियों के द्वारा किए गए हमले में एक वृद्ध की जान चली गई।कैमूर के भगवानपुर थाना इलाके के कसेर के पिहरा गांव में मधुमक्खियों के हमले में एक 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना में अन्य 35 लोगों के घायल होने की भी खबर है सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया जा रहा है कि साधु कुशवाहा नाम के एक व्यक्ति मधुमक्खियों के द्वारा किए गए हमले में बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में उनकी जान भी चली गई।खबरों के मुताबिक कल ज्येष्ठ पूर्णिमा को पिहरा गांव के कई लोग गांव के ही काली मंदिर में पूजा करने गए थे।काली मंदिर के पास नीम के पेड़ में मधुमक्खियों ने छत्ता लगाया था।मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा की जा रही थी।इसी क्रम में पास में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में भगदड़ मच गई।जिसके बाद मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया।जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई।जहां मौजूद 26 लोगों को मधुमक्खियों ने काटकर घायल कर दिया।जिसमें से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।बाकि के लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं गांव में मधुमक्खी के हमले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
