December 8, 2025

BIHAR : भागलपुर पुलिस को मिली कामयाबी, दो हत्यारोपी हुए गिरफ्तार

भागलपुर (गौतम सुमन गर्जना)। बिहार के भागलपुर जिला के एसएसपी आशीष भारती ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने हत्या के अलग-अलग दो मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी ने बताया कि 01 जून को सबौर थानांतर्गत ग्राम-राजपुर में दो पक्षों के बीच जमीन बंटवारा संबंधित विवाद को लेकर चाकू से हत्या की घटना हुई थी। जिसके संदर्भ में सबौर थाना में मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि कांड में संलिप्त सात नामजद अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सबौर को निर्देशित किया गया था। थानाध्यक्ष के द्वारा दल-बल के साथ लगातार छापामारी करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जारी छापामारी के क्रम में बीती रात्रि कांड में संलिप्त एक अन्य नामजद अभियुक्त मो. विन्हा उर्फ सिराज, पे.- स्व. मो. मौली, साकिन- राजपुर, थाना-सबौर को सबौर थानाक्षेत्र के राजपुर से गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त मो. विन्हा का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।
एसएसपी ने बताया कि वहीं दूसरे मामले में सबौर थानांतर्गत अभय सिंह पे.- दरोगी सिंह, सा-अमखोरिया को गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा कड़सी, गड़ासा एवं लाठी से बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया गया था। जिसका इलाज के क्रम में मृत्यु हो गयी। उपरोक्त घटना में पत्नी सुनीता देवी के फर्द बयान के आधार पर चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कराया गया। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एसएसपी के द्वारा सजौर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा दल-बल के साथ लगातार छापामारी करते हुए हत्याकांड में संलिप्त एक नामजद अभियुक्त प्रकाश सिंह पे.- मंगल सिंह, सा.-जगरनाथपुर, थाना-सजौर को सजौर मौजा स्थित घटरा बहियार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

You may have missed