December 7, 2025

महिलाओं को बैंक से ब्याज मुक्त लोन देने सहित मांग को लेकर एडवा का प्रदर्शन

पटना। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) के देशव्यापी आह्वान के तहत बिहार के करीब सभी जिला मुख्यालयों पर एडवा कार्यकर्ता ने अधिकारियों को मांग पत्र सौंप कर विरोध प्रदर्शन किया।
पटना में आशियाना मोड़ के पास सभी व्यक्ति को प्रत्येक महीना 10 किलो राशन अगले 6 महीना तक देने, सभी वैसे लोग जो आयकर नहीं भरते हैं उन्हें प्रत्येक महीना 7500 राशि देने, गरीब महिलाओं के लिए घरेलू उद्योग और ब्याज रहित लोन उपलब्ध कराने इत्यादि मांगों को लेकर एडवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आयोजित विरोध प्रदर्शन में एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी, राज्य संयुक्त सचिव सुनीता सिन्हा, सरिता पांडेय के अलावा डीवाईएफआई के राज्य अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रवंशी, सर्फी सदा, एडवा पटना जिला की नेत्री कौशल्या देवी, रेणु देवी, रीता देवी, प्रमिला देवी, रूबी देवी, मुन्नी देवी, लखिया देवी और अन्य लोगों ने भाग लिया।


विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा कि लॉक डाउन के कारण सभी क्षेत्र की महिलाओं पर असर पड़ा है। खासकर प्रवासी महिला मजदूरों के सामने एक गंभीर समस्या उत्पन हो गई है। रोजगार खत्म हो गया है, उनके सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दूसरी तरफ सरकार जो भी घोषणाएं कर रही है, वो सिर्फ कागजों तक हीं सीमित है और आज जब लोगों के सामने भोजन का सवाल है तब उपमुख्यंत्री, भाजपा नेता सुशील मोदी आॅनलाइन चुनाव की बात करते हैं, जो बिल्कुल हीं अलोकतांत्रिक है।
एडवा सरकार से यह भी मांग करती है बिहारी बेटी ज्योति जिसने अपने पिता को कोरोना संकट से निकाल कर मजबूरी में साइकिल द्वारा गुरुग्राम से बिहार लायी उसे बिहार रत्न से नवाजा जाए साथ ही उसे 5 लाख रुपया प्रोत्साहन राशि दी जाए और मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करे।

You may have missed