September 27, 2026

पटना पुलिस को मिली सफलता,कुख्यात नक्सली जोनल कमांडर कवि जी गिरफ्तार,लंबे अर्से से पुलिस को थी तलाश

पटना।पटना पुलिस को बड़ी उपलब्धी हासिल हुई है।पटना पुलिस ने विशेष ऑपरेशन के दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर छापा मारकर बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों के लिए सिरदर्द बने कुख्यात माओवादी कमांडर कवि जी को गिरफ्तार कर लिया है।इस कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी से महकमें में खलबली मच गई है।इस कुख्यात के गिरफ्तारी से बिहार झारखंड में नक्सली उन्मूलन की दिशा में चल रहे स्पेशल टास्क को बहुत बल मिलेगा।मिली जानकारी के मुताबिक पटना पुलिस ने माओवादी जोनल कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है। इस कुख्यात नक्सली तथा माओवादी जूनो कमांडर को पटना पुलिस ने पालीगंज अनुमंडल के खीरी मुड़ थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया है।राजधानी की पुलिस के लिए यह कुख्यात लंबे अरसे से वांछित था।इसके पूर्व भी कई बार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।मगर सफलता हाथ नहीं लगी,यह कुख्यात माओवादी कमांडर पटना पुलिस की गिरफ्त में आ गया।पालीगंज के डीएसपी मनोज कुमार पांडेय को यह सूचना मिली थी कि माओवादी कमांडर कवि राज इलाके में छिपा हुआ है।जिसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई और नक्सली को खिड़ीमोर थाना के दहिया गांव के घेराबन्दी कर कुख्यात माओवादी कवि जी को गिरफ्तार किया गया।

You may have missed