December 7, 2025

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में बढ़ते अपराध को ले मुख्यमंत्री को घेरा

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में बढ़ते हुए अपराधिक घटनाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। कुशवाहा ने अपने एक ट्वीट के जरिए नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा कि महज कुछ ही घंटों में पटना, मधेपुरा, बेगूसराय, गोपालगंज, कैमूर, औरंगाबाद सहित बिहार भर में दर्जनों हत्या और गोलीबारी की घटनाएं घट चुकी है। इस ट्वीट में आरोप लगाते हुए उपेंद्र कुशवाहा लिखते हैं कि आपको (मुख्यमंत्री) चुनावी तैयारी से फुर्सत कहां… वहीं आगे सुझाव देते हुए उन्होंने गृह मंत्रालय को गृह मंत्री अमित शाह की मदद से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगवा लेने की सलाह भी देते हैं। बता दें कि प्रदेश में अपराध की कुछ घटनाओं को लेकर विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। वहीं बीते कुछ घंटों में अपराधियों ने कई अपराधों को अंजाम दिया है।

You may have missed