February 12, 2026

BIG BREAKING : मोकामा टाल का आतंक कुख्यात श्याम सुंदर की जेल में बिगड़ी तबियत पीएमसीएच में मौत

फुलवारी शरीफ / मोकामा। बेऊर जेल में बंद मोकामा टाल का आतंक कुख्यात अपराधकर्मी श्यामसुंदर की अचानक तबियत बिगड़ने पर पीएमसीएच ले जाया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। जेल में मोकामा के कन्हाईपुर गाँव निवासी कुख्यात श्याम सुंदर (उम्र 45 वर्ष ) के सीने में दर्द होने पर उसे कारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कारा अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए जेल चिकित्सक ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले एक दुष्कर्म के एक मामले में मोकामा थाना पुलिस ने श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मोकामा टाल इलाके में आतंक का पर्याय बन चूका घोड़े पर सवार होकर अपने अपराधिक वारदातो को अंजाम देने के लिए कुख्यात श्याम सुंदर पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। इसमें हत्या अपहरन लूट बलात्कार रंगदारी समेत अन्य अपराधिक वारदात शामिल है। करीब डेढ़ साल पहले मोकामा थानेदार कैसर आलम ने कुख्यात श्याम सुदंर को गिरफ्तार किया था तब से वह बेउर जेल में बंद था। कुख्यात श्याम सुन्दर अपने सभी अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद घोड़े पर सवार होकर फरार हो जाता था और पुलिस हाथ मालती रह जाती थी।
बेउर जेल अधीक्षक जवाहर लाल प्रभाकर ने बताया की जेल में बंद एक बंदी की तबियत बिगड़ने पर उसे पीएमसीएच ले जाया गया था जहां पीएमसीएच में शाम सात बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

You may have missed