तेजस्वी ने टिवट कर बोला हमला, जदयू एमएलए का 15 सालों की सरकार का अहंकार बोल रहा
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कोरोना आपदा के बीच बिहार को विशेष राज्य और विशेष पैकेज देने की मांग कर सियासत को एक बार फिर गर्मा दिया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के संकट के कारण बिहार को वैध रूप से विशेष राज्य का दर्जा, एक विशेष समावेशी वित्तीय और चिकित्सा पैकेज की जरूरत है। उन्होंने मांग की है कि इस संकट की घड़ी में डबल इंजन सरकार बिहार को अविलंब विशेष राज्य का दर्जा दें। साथ ही उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार भी विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की हमारी मांग पर केंद्र सरकार को राजी करेगी। उन्होंने एक और ट्विट करते हुए नीतीश कुमार की पार्टी के जदयू विधायक पर निशाना साधा और उक्त वीडियो का टैग करते हुए लिखा है कि तुम्हारे बाबू जी ने तुमको पैदा किया, क्या रोजगार दिया- जदयू विधायक यानि जदयू का कहने का मतलब था जब तुम्हारे बाबू जी रोजगार नहीं दे पाए तो नीतीश कुमार क्या खाक रोजगार देंगे? सीएम साहब के अतिप्रिय अवैध हथियार रखने वाले ये माननीय नहीं बल्कि इनकी 15 सालों की सरकार का अहंकार बोल रहा है।

“तुम्हारे बाबू जी ने तुमको पैदा किया, क्या रोज़गार दिया”-JDU MLA
यानि MLA का कहने का मतलब था जब तुम्हारे बाबू जी रोज़गार नहीं दे पाए तो नीतीश कुमार क्या ख़ाक रोज़गार देंगे?
CM साहब के अतिप्रिय अवैध हथियार रखने वाले ये माननीय नहीं बल्कि इनकी 15सालों की सरकार का अहंकार बोल रहा है pic.twitter.com/t1hnrbf7uW
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 23, 2020
तेजस्वी ने कहा कि बिहार तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला गरीब राज्य है। 15 वर्षों की एनडीए सरकार की विफलताओं के कारण नीति आयोग के सभी महत्वपूर्ण सूचकांकों में सबसे निचले पायदान पर यह राज्य चला गया है। यहां संसाधन सीमित है। सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में विविधता लाने, इंडस्ट्री लगाने, रोजगार सृजन करने और आधारभूत ढांचे को बदलते आधुनिक समय की जरूरतों के हिसाब से बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया।
Bihar’s resources are limited & the incumbent BJP led Nitish govt of 15 yrs didn’t do much to diversify and scale up infrastructure. COVID19 crisis will cause unimaginable travails & existential agony to poors & low income groups on their livelihoods. Bihar needs Special status.
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 23, 2020
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट करोड़ों गरीबों और निम्न आय वालों के लिए के लिए पीड़ादायक होगा। लिहाजा हमारी पुरजोर मांग है कि इस संकट की घड़ी में डबल इंजन सरकार बिहार को अविलंब विशेष राज्य का दर्जा दें।

