बिहार कांग्रेस ने केरल के 90 निवासियों को बसों से किया विदा
पटना। बिहार के विभिन्न जिलों में फंसे केरल के 90 निवासियों को मंगलवार की शाम सदाकत आश्रम से तीन बसों से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने विदा किया। डॉ. झा ने कहा कि कोराना महामारी के बाद देश में व्याप्त लॉक डाउन के कारण केरल प्रदेश के निवासी बिहार के विभिन्न जिलों में फंसे थे और उनके अपने प्रदेश केरल में जाने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही थी। प्रदेश कांग्रेस ने केरल के इन 90 निवासियों के लिये तीन बसों की व्यवस्था की। इन बसों में सोशल डिसटेंस की पूरी व्यवस्था है।


डॉ. झा ने केरल निवासियों के बीच भोजन के पैकेट एवं पानी का भी वितरण किया। साथ ही इन यात्रियों के केरल पहुंचने तक के लिये भी भोजन का इंतजाम किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौड़, रिसर्च विभाग के अध्यक्ष आनंद माधव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नागेन्द्र कुमार विकल, जया मिश्रा, सुधा मिश्रा, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. अशोक गगन, सिसिल साह, रिसर्च विभाग के सौरभ सिन्हा, विजय कुमार सिंहा, राजेश निराला, लव कुमार सिंह उपस्थित थे।

